Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोरोना वायरस ने पूरे विश्व को परेशान कर दिया है। हर कोई वायरस की चपेट में आने से डरा हुआ है। इस दौरान पूरे देश में लॉकडाउन लग गया। लोगों के रोजगार बंद हो गए। लाखों को नौकरियों से हाथ धोना पडा। अपने फील्ड और कामों में पारंगत लोग ऐसे कामों में जुट गए, जिनके बारे में उन्होंने कभी सोचा तक नहीं था। वहीं, कई युवाओं ने बेरोजगार और परेशान बैठने के बजाय इस समय में अपनी स्किल को निखारा। इन्हीं में से है फैंटास्टिक फॉर इवेंट ग्रुप के मेंबर। इस ग्रुप में कोई इवेंट ऑर्गेनाइजर है तो कोई एंकर और कोई फोटोग्राफर। उन्होंने योजना के साथ विभिन्न वेबसाइट के जरिए फिल्म डायरेक्शन और एक्टिंग के गुर सीखे। इसी का नतीजा निकला कि बीकानेर के सिंगर नवीन आचार्य के गाए एक कवर सॉन्ग पर वीडियो बना रहे है। इसका शूट शुरू कर दिया है।

Category

🗞
News

Recommended