Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली कें कांंधला थाना क्षेत्र के गांव नाला में गुरुवार को दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर चले लाठी-डंडे पथराव में महिला सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों ने अपना उपचार कराने के बाद एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।गांव नाला निवासी कल्लू और बबलू दोनो पड़ोसी है। बबलू ने गांव में किरयाना की दुकान खोल रखी है। कल्लू पक्ष के लोग दुकान पर उधारी का सामान लेने गए तो मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के लोग हंगामा सुनकर मौके पर जमा हो गए और देखते देखते दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडों से एक दूसरे पर धावा बोल दिया दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई पुलिस को मामले की सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मारपीट में कल्लू पक्ष की ओर से कल्लू कमलेश,व  छोटू घायल हो गए तो वही बबूल पक्ष की ओर से सर्वेश, कमलेश व बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों ने अपना-अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।

Category

🗞
News

Recommended