Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
two-blood-dealer-arrested-in-chandauli

चंदौली। यूपी के चंदौली में पुलिस ने अवैध खून के गोरखधंधे का खुलासा किया है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ के बाद इस गोरखधंधे में शामिल एक निजी अस्पताल और दो पैथोलॉजी के शामिल होने की जानकारी सामने आई, जिन्हें सील कर दिया गया है। खून के इस कारोबार का खुलासा होने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम इस खेल से जुड़े हुए अन्य लोगों की खोजबीन में जुट गए है।

Category

🗞
News

Recommended