Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago

मुरैना. कोरोना संक्रमितों की संख्या को लेकर इंदौर के बाद सर्वाधिक संवेदनशील मुरैना शहर में रविवार को सेनीटाइजर रूम तैयार किया गया। कलेक्टर प्रियंका दास, आयुक्त नगर निगम अमरसत्य गुप्ता, एमआईसी सदस्य संजय शर्मा सहित कई लोगों ने रविवार को खुद को बाहर से आने के बाद यहां सेनेटाइज किया। कलेक्टर प्रियंका दास व आयुक्त नगर निगम ने अमरसत्य गुप्ता ने कोरोना पॉजीटिव वार्ड 47 में भ्रमण करने के बाद यहां स्वयं को सेनेटाइज किया। मुरैना में प्रदेश का पहला सेनेटाइजर रूम बताया जा रहा है। वहीं नगर निगम की फायर ब्रिगेड से वार्डों में सेनीटाइजेशन कराया जा रहा है। पूरे शहर का सेनीटाइजेशन कार्य जल्द पूरा करने के लिए सोमवार से दो और वाहनों का इंतजाम किया जा रहा है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended