Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
rajgarh-deputy-collector-priya-verma-trending-in-social-media

भोपाल। सोशल मीडिया में 'प्रिया वर्मा जिंदाबाद' ट्रेंड कर रहा है। ट्विटर और फेसबुक पर इस हैशटैग के साथ पोस्ट की बाढ़ सी आई हुई है। वहीं, गुगल पर भी प्रिया वर्मा के नाम से सर्चिंग बढ़ गई है। प्रिया वर्मा सरकारी अफसर हैं। मध्य प्रदेश के गांव मांगलिया की बहादुर बेटी हैं। इन दिनों मध्य प्रदेश के राजगढ़ में डिप्टी कलेक्टर पद पर कार्यरत हैं।

प्रिया वर्मा के सोशल मीडिया में अचानक ट्रेंड में आने की वजह ये है कि राजगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगों की ओर से रैली निकाली गई थी। इसी दौरान एक प्रदर्शनकारी ने डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के बाल खींच दिए थे। आरोप है कि इसके बाद डिप्टी कलेक्टर ने अभद्रता करने वाले नेताओं के थप्पड़ जड़ दिए। पूरी घटना के वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वारयल हो गए। साथ ही 'प्रिया वर्मा जिंदाबाद' भी ट्रेंड कर रहा है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended