Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
गैजेट डेस्क. जर्मनी के डिजाइनर जैकॉब किलिएन ने कमजोर नजर और आंखो की रोशनी खो चुके लोगों के लिए वियरेबल सेंसरी सब्सटीट्यूशन डिवाइस का प्रोटोटाइप तैयार किया है। इसे अनफोल्डिंग स्पेस नाम दिया गया है। यह डिवाइस ग्लव्स में फिट है जिसे यूजर पहनकर चल सकते हैं। डिवाइस यूजर को वाइब्रेशन के जरिए सही और सटीक रास्ता बताता है। इसमें लगे डेप्थ कैमरे यूजर के आसपास की चीजों के 3D पिक्चर कैप्चर करते हैं। इसमें 9 मोटर अलग-अलग तरह के वाइब्रेशन के जरिए यूजर को अलर्ट करती हैं।

Category

🗞
News
Comments

Recommended