Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए पुलिस उप अधीक्षक को आज कडी सुरक्षा के बीच कोर्ट मं पेश किया गया! कोर्ट ने आरोपी को 20 जून तक जेल भेजने के आदेश दिया! इस दौरान आरोपी डिप्टी ने मुह और सिर पर कपडा ढककर गर्मी से और धुप से निजात पाने का प्रयास किया! कोटा एसीबी की टीम ने कल बूंदी के लाखेरी में तैनात पुलिस उप अधीक्षक ओमप्रकाश चंदोलिया को ₹24000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा था। आरोपी डिप्टी पुलिस ओमप्रकाश चंदोलिया ने यह रिश्वत शराब ठेकेदार से बून्दी के झाली का बराना गांव में शराब की दुकान संचालित करने की एवज में और झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देकर ली थी। एसीबी ने इस कार्रवाई को लाखेरी पुलिस उप अधीक्षक ऑफिस के पास स्थित डिप्टी ओमप्रकाश चंदेलिया के निवास पर अंजाम दिया गया था। वही एसीबी की टीम द्वारा ओमप्रकाश चंदोलिया के आवास पर की गई तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में करीब एक लाख से अधिक की ब्रांडेड शराब भी मिली थी!

Category

🗞
News

Recommended