Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
rajasthan/groom-returned-home-without-bride-in-bundi

बूंदी। राजस्थान के बूंदी शहर के बायपास रोड स्थित राजीव गांधी कॉलोनी में सोमवार को निकाह के बाद मुंह मांगा दहेज नहीं देने पर दुल्हन को नहीं ले जाने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

बारां से आई थी बारात जानकारी के अनुसार हुसैन शाह की बेटी का निकाह बारां जिले के छबड़ा निवासी गोलू के साथ हुआ। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि विदाई के वक्त दुल्हा पक्ष ने दहेज की मांग रखी। इस दौरान उन्होंने कई सारे महंगे सामानों की सूची बताई, जिसे देने में दुल्हन के पिता ने असमर्थता जताई। जिस पर दहेज के लोभी दुल्हन को लिए बगैर ही लौट गए।

Category

🗞
News
Comments

Recommended