Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में चल रहे होला महोल्ला मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक जॉर्डन संधू ने सुरों के रंग बिखेरे. इस सांस्कृतिक संध्या में सिरमौर पुलिस ने मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया. ऐतिहासिक नगर पांवटा साहिब में होली को लेकर मनाए जा रहे होला महोल्ला पर्व की पहली सांस्कृतिक संध्या पर संधू ने अपनी सुरीली आवाज के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. एक से एक बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर पंडाल में बैठी जनता को थिरकने पर मजबूर कर दिया. इसके इलावा स्थानीय कलाकारों ने भी खूब समां बांधा. सिरमौर के एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने पहली सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया और सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंम्भ किया.

Category

🗞
News

Recommended