Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
Rajasthan by-poll result : Congress wins Ramgarh seat with a margin of 12228 votes

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के बाद अब राजस्थान उप चुनाव में भी कांग्रेस का परचम लहराया है। कांग्रेस ने राजस्थान के अलवर जिले की रामगढ़ सीट पर हुए उप चुनाव में जीत दर्ज की है। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी साफिया जुबेर खान ने 12 हजार 228 वोटों से भाजपा के सुखवंत सिंह को हराया है। रामगढ़ सीट से बसपा प्रत्याशी जगत सिंह को भी करारी शिकस्त मिली है।

अलवर के कला महाविद्यालय में गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में Safia Zubair Khan शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुई थी, जो अंतिम 20 राउंड तक जारी रहा। हर राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों के चेहरे खिलते गए और अंतिम बीस राउंड में जीत मिलते ही खुशी की लहर दौड़ गई।

Category

🗞
News
Comments

Recommended