Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
नए साल के जश्‍न के मौके पर बेंगलुरु में महिलाओं से छेड़छाड़ की खबर सामने आई है। बेंगलोर मिरर अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, शहर की एमजी रोड और ब्रिगेड रोड पर हजारों पुरुषों की भीड़ ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अश्‍लील हरकतें की। यह सब पुलिस के सामने होता रहा। अखबार के रिपोर्टर ने बताया कि उसने खुद ने देखा कि कई महिलाओं ने पुलिस के पास जाकर छेड़छाड़ और गंदे कमेंट की शिकायत की। अखबार ने मदद की गुहार लगाती युवतियों और महिलाओं की तस्‍वीरें भी छापी हैं। इसमें दिखाई देता है कि कई महिलाएं रो रही हैं और कई जूते हाथ में लेकर भाग रही हैं। पुलिस का कहना है कि अभी तक‍ इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। हालांकि कहा गया है कि कुछ शराबी युवकों को खदेड़ा गया था।

Category

🗞
News
Comments

Recommended