Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
नोटबंदी के बाद आए दिन आम जनता को कैश की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर लगातार पड़ रही छापेमारी में देश के कोने-कोने से नकदी बरामद हो रही है। ताजा मामला मुंबई से सटे ठाणे सिटी का है यहां उल्हास नगर में पुलिस ने तीन बाइक सवारों को पकड़ा है जिनके पास से 9 लाख 76 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार ये रुपए 2000 की नए नोटों में बरामद किए गए। पुलिस ने मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended