Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
केंद्र सरकार के नोट बंदी के फैसले का समर्थन करते हुए आज योगगुरु रामदेव ने कहा कि जो लोग सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे है वो राष्ट्रद्रोह के समान है। रामदेव हिंदू धर्म आचार्य महासभा द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। रामदेव ने कहा कि नोटबंदी के इस फैसले में देश का सारा संत समाज पीएम मोदी के साथ में है। उन्होंने कहा कि साधू-संत के लिए सन्यास धर्म से पहले राष्ट्र धर्म है, राष्ट्र बचेगा तो हमारा सन्यास बचेगा, हमारी संस्कृति बचेगी।

Category

🗞
News

Recommended