Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
मुंबई । महाराष्ट्र के बांद्रा ईस्ट में बेहरामपाडा स्लम एरिया में पांच मंजिला इमारत गिरने के कारण एक शख्स की मौत हो गई। मलबे में अभी भी 2-3 लोगों के फंसे होने की आशंका है। हालांकि, रेस्क्यू ऑपरेशन में पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। ये हादसा करीब 1.20 बजे नेशनल स्कूल के पास अनंत कानेकर मार्ग पर पर हुआ। हादसे की खबर के बाद फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। फिलहाल इमारत के गिरने की वजह का पता नहीं चल सका है।

Category

🗞
News

Recommended