Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
मां की हत्या के बाद इंसाफ की लड़ाई लड़ रही बुलंदशहर की बेटियों ने खून से पत्र लिखने के बाद आज लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट भी की। इंसाफ की आवाज बुलंद करने वाली इन दो बेटियों से अखिलेश यादव ने मुलाकात की और मदद की घोषणा की। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल ही मामला काफी चर्चा में आने के बाद इन दो बेटियों को लखनऊ बुलाया था। आज अखिलेश यादव ने बेटियों लतिका बंसल व तानिया बंसल के साथ उनके मामा व नानी से करीब आधा घंटा तक मुलाकात कर इनसे आपबीती सुनी और आश्वासन दिया की आरोपियों को सजा दी जाएगी।मुख्यमंत्री ने बेटियों को पांच-पांच लाख रुपये, एक फ्लैट, पढ़ाई का खर्च, मामा को सरकारी नौकरी, कैंसर पीडि़त नानी के इलाज का खर्चा उठाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिकारीयों को निर्देश भी दिए है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended