Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
सोशल मीडिया पर एक कोबरा सांप के अंडा निगलने और उगलने का वीडियो वायरल हो रहा है जो हैरान कर देनेवाला है। बताया जा रहा है ये वीडियो ओडिशा के मयूरभंज जिले में शूट किया गया है। इसमें एक कोबरा सांप मुंह से ताबड़तोड़ अंडे उगलता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को हजारों लोग सोशल मीडिया पर लाइक और शेयर कर चुके हैं। दरअसल कोबरा ने पहले तो सात अंडे एक साथ निगल लिए, लेकिन फिर ज्‍यादा मात्रा में निगलने के कारण उसकी सांसें अटकने लगी। फिर कोबरा सिर्फ एक अंडा ही पचा पाया और बाकी के छह अंडे उगल दिए। आप खुद देख सकते है कि कैसे एक-एक किंग कोबरा ने निगले हुए अंडे वापस उगल दिए।

Category

🗞
News
Comments

Recommended