एटीएम में आप कितने सुरक्षित है आज ये एक बड़ा सवाल है. सवाल इसलिए क्यों की दक्षिण भारत के एक शहर बेंगालुरू में एक एटीएम में ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हमारी, आपकी हम सबकी सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है. उस खोफ़नक मंज़र को देखने के बाद लोग दहशत में है.
वारदात कुछ इस प्रकार है. कर्नाटक के बेंगलुरु में एटीएम के अंदर एक महिला बैंक मैनेजर पर हमला किया गया। महिला अभी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है।
दरअसल, महिला एटीएम में पैसे निकालने गई थी, तभी एक आदमी भी एटीएएम के अंदर गया और शटर बंद कर दिया और महिला को पैसे निकालने के लिए धमकाया। महिला ने जब विरोध किया तो हमलावर ने उस पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया।
अपना पैसा निकालने जाना मानो जैसे जान पर जोखिम डालने जैसा बन गया है. इस मुद्दे पर देखिए हमारा ये खास कार्यक्रम "आज का मुद्दा"
Be the first to comment