दीपोत्सव पर उदयपुर शहर की सड़कों और चौराहों पर खास लाइटिंग इंस्टॉलेशन की गई. शहर की सजावट में खास रहा 200 फीट लंबा, 50 फीट चौड़ा और 22 फीट ऊंचा लाइटिंग यूनिवर्स. नीले बादलों के बीच चमकते ग्रह, सितारों की जगमगाहट और हवा में तैरती नजर आने वाली फाइबर की काइनेटिक बॉल्स ने इस नजारे को खास बना दिया है. यूडीए की ओर से तैयार किए गए इस लाइटिंग यूनिवर्स में आधुनिक तकनीक और आकर्षक रोशनी का संयोजन किया गया है. फतहपुरा चौराहा, पुला पुलिया, सुखाड़िया सर्किल से फतहपुरा चौराहे तक का मार्ग और सहेली मार्ग रोशनी से जगमगा रहे हैं.
Comments