समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के नाम नया विवाद जुड़ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल उनके वीडियो के साथ उन पर हिंदू धर्म छोड़ कर बौद्ध धर्म अपनाने और सपा छोड़ बसपा में जाने के दावे किए जा रहे हैं। वीडियो में राजकुमार भाटी राम, कृष्ण, ब्रह्मा, विष्णु और महेश को भगवान ना मानने की दीक्षा और शपथ लेते दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर भाटी को जम कर ट्रोल किया जा रहा है और सपा मुखिया अखिलेश यादव से लोग पूछ रहे हैं कि राम, कृष्ण और हिंदू देवी देवताओं के बारे में उनकी राय क्या है ? विवाद बढ़ते देख राजकुमार भाटी ने अपने बचाव में सफाई दी है।
#RajkumarBhati #SamajwadiParty #AkhileshYadav #Buddhism #SocialMediaViral #UPPolitics #TehelkaNews