Skip to playerSkip to main content
  • 2 days ago
भोपाल: भोपाल रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में मां और उसकी 15 वर्षीय बेटी ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गईं. ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के आरक्षक मधुसूदन यादव ने बिना वक्त गंवाए दौड़कर दोनों को बाहर खींच लिया. आरक्षक की मुस्तैदी से एक मां और बेटी को नया जीवन मिल गया. आरपीएफ आरक्षक मधुसूदन यादव ने बताया, ''मंगलवार सुबह 7:35 बजे ट्रेन नंबर 12156 शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से रवाना हो रही थी. ट्रेन में सफर कर रही महिला यात्री अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ हजरत निजामुद्दीन से भोपाल पहुंची थी. सफर के दौरान बेटी बाथरूम गई हुई थी. इसी बीच ट्रेन ने चलना शुरू कर दिया. बेटी वापस लौटी तो ट्रेन रफ्तार पकड़ने लगी थी. बेटी वापस आई तो घबराहट में उन्होंने बेटी के साथ ट्रेन से उतरने का प्रयास किया. जल्दबाजी में संतुलन बिगड़ा और दोनों ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच गिर गईं. मैंने बगैर देर किये मां-बेटी को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच से निकाल लिया. हादसे में मां बेटी को मामूली चोट आई हैं.''

Category

🗞
News

Recommended