Skip to playerSkip to main content
  • 9 minutes ago
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से रविवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली पुलिस पर अभिजीत दीपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी नहीं देने व परिवार से बात नहीं कराने का आरोप लगाया गया. अब इन आरोपों पर दिल्ली पुलिस की डीसीपी पीआरओ नेहा यादव ने सफाई देते हुए कहा कि अभिजीत को उनकी दादी के निधन की जानकारी दी गई थी और उनसे परिवार से बातचीत कराने के बारे में भी पूछा गया था. इस संबंध में अभिजीत और पुलिसकर्मियों के बीच हुई बातचीत का वीडियो भी मीडिया के सामने पेश किया गया. दिल्ली पुलिस की डीसीपी पीआरओ नेहा यादव ने बताया कि जैसे ही पुलिस को अभिजीत की दादी के निधन की सूचना मिली, पुलिसकर्मी उन्हें यह दुखद समाचार बताने के लिए पहुंचे. इस दौरान उनसे संवेदनशीलता के साथ बातचीत की गई और हरसंभव मदद की पेशकश की गई. पुलिस के मुताबिक, अभिजीत से पूछा गया कि क्या उन्हें फ्लाइट, फोन कॉल या किसी अन्य तरह की सहायता की जरूरत है?. नेहा यादव ने कहा कि अभिजीत से लगातार पूछा गया कि क्या वह अपने माता-पिता से बात करना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने मना कर दिया.

Category

🗞
News
Transcript
00:03दिल्ली पुलिस ने ये विडियो जारी कर दावा किया कि CJP के फाउंडर अभीजीत दीपके को उनकी दादी के निधन
00:09की सूचना दी गई थी
00:11साथे पुलिस ने दावा किया कि अधिकारियों ने उन्हें उनके ग्रिहनकर जाने में मदद की पेशकश भी की थी
00:16जैसे ही दिल्ली पुलिस के पास अभीजीत दीपके जी की दादी के निधन की इतला पहुची ये दुखत समचार उन
00:24तक पहुचाने के लिए पुलिस कर्मी उनके पास गई और हर प्रकार की मदद के लिए उनसे पूछा गया
00:36दिल्ली पुलिस की ये सफाई सीजेपी के प्रवक्ता आशतोश रांका द्वारा दिल्ली पुलिस पर दीपके की दादी के निधन के
00:43बाद उनके साथ असमवेदन शील वेवहार करने के आरोप लगाये जाने के बाद आई है
00:47दूसरी तरफ दिल्ली से नागपुर पहुंचे दीपके ने दिल्ली पुलिस पर निशाना साथते हुए आरोप लगाया कि मेरी दादी के
00:54निधन के खबर देने के बाद मुझे मेरे चचेरे भाई को फोन करने के अजासत नहीं दी गई
01:29दिल्ली पुलिस ने सीजेपी पर प्रदर्शन के शर्टों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया
01:56इधर दूसरे दिन भी दिल्ली में प्रदर्शन जारी रहा सैंक्रों प्रदर्शन कारियों को पुलस ने हिरासत में लिया
02:02जो मुख्य चुनावायुक्त ग्यानेश कुमार के स्तीफे की मांग कर रहे थे
02:05ब्यूरर रिपोर्ट एटीवी भारत

Recommended