Skip to playerSkip to main content
  • 6 hours ago
देश की सबसे बड़ी किफायती विमानन कंपनी इंडिगो ने अपने सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूटों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने की घोषणा की है. विमानन कंपनी ने इस बढ़ोतरी के पीछे एविएशन टरबाइन फ्यूल यानी हवाई ईंधन की कीमतों में आई भारी तेजी को मुख्य वजह बताया है. कंपनी के अनुसार, लगातार बढ़ते खर्चों के कारण उनका परिचालन घाटा बढ़ रहा था, जिसके चलते यह कदम उठाना अनिवार्य हो गया था. इंडिगो द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, संशोधित फ्यूल सरचार्ज की दरें 6 अक्टूबर, 2026 रात 12:01 बजे से होने वाली सभी नई टिकट बुकिंग पर प्रभावी होंगी. हालांकि, जिन यात्रियों ने 6 अक्टूबर से पहले अपनी टिकट बुक करा ली है, उन पर इस मूल्य वृद्धि का कोई असर नहीं पड़ेगा और वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्रा कर सकेंगे.

Category

🗞
News
Transcript
00:09ुपियूल सर्चार्ज लगाने का एलान किया
00:12वहीं इंटिनाशनल फ्लाइट्स के लिए 10,000 रुपे का एक्स्ट्रा फ्यूल सर्चार्ज लगेगा
00:16कीमते 6 अक्टूबर से लागू होंगी
00:19ये फैसला जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों के कारण लिया गया है
00:22इस साल इंडिगो ने तीसरी बार किराया फ्यूल सर्चार्ज बढ़ाने का फैसला लिया
00:27कमपनी ने पहली बार मार्च में और दूसरी बार अप्रेल में फ्लाइट्स का किराया बढ़ाया था
00:32इस वक्त जेट फ्यूल की कीमते बढ़कर लगभग 137 रुपे प्रती लीटर पहुच गई है जो पिछले 10 साल के
00:39सबसे उचे स्तर पर है
00:41इसका मुखे कारण पशिम एशिया में युद्ध और भूराजनितिक तनाओ के कारण कच्चे तेल के दाम बढ़ना है
00:46एरलाइन ने कहा कि फ्यूल की लागत में हुई बढ़ोतरी की भरपाई के लिए फ्यूल चार्ज में काफी जादा बढ़ोतरी
00:53की जरूरत होती
00:54लेकिन ग्राहकों पर असर कम करने के लिए एक संतुलित और अपेक्षा कृत मामूली बदलाव किया गया है
01:02फ्यूल चार्ज से यात्रियों पर पढ़ने वाले अतरिक्त बोज पर खेद जताते हुए एरलाइन ने कहा कि ये फैसला ओपरेटिंग
01:10कॉस्ट में लगतार बढ़ोतरी और बदलते मार्केट माहौल को ध्यान में रखते हुए लिया गया है
01:15इंधन का खर्च एरलाइन के कुल ओपरेटिंग खर्च का लगभग 40% हिस्ता होता है
01:21इंडिगो रोजाना 2200 से जादा ओडाने संचालित करती है

Recommended