Skip to playerSkip to main content
  • 16 minutes ago
 SIR के विरोध में वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने, लोकतांत्रिक अधिकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को दिल्ली में फिर प्रदर्शन हुआ. AISA ने इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक मार्च निकाला, इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोकने के लिए बैरिकेडिंग की. आइसा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिल्ली पुलिस पर नेहा बोरा को बिना नंबर प्लेट गाड़ी से उठाने और अज्ञात जगह पर ले जाने के आरोप लगाए, हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया. रविवार को आइसा और आम आदमी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों ने अशोक रोड पर आंध्र भवन सर्कल से जंतर-मंतर की ओर मार्च करना  शुरू किया. जब पुलिस ने उन्हें बैरिकेड पार करने से रोकने की कोशिश की. तो पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई. नेहा बोरा बैरिकेड्स पर चढ़ गईं. रविवार को जंतर मंतर की तरफ मार्च का लगातार तीसरा दिन था. शनिवार को पुलिस ने डेढ़ सौ से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था. जबकि मार्च के पहले दिन 2 अक्तूबर को नेहा बोरा, आप नेताओं सहित  500 से ज़्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था.

Category

🗞
News
Transcript
00:08प्रदर्शन कर रही थी
00:30तो पुलिस के साथ उनकी छड़प हुई
00:31निहाबोरा बैरिकेड्स पर चड़ गई
00:33रविवार को जंतर मंतर की तरफ मार्च का लगातार 30 रा दिन था
00:37शनिवार को पुलिस ने 500 से ज्यादा प्रदर्शन कारियों को हरासत में लिया था
00:41जबकि मार्च के पहले दिन 2 अक्टूबर को निहाबोरा आपने ताउं सहित 500 से ज्यादा प्रदर्शन कारियों को हरासत में
00:48लिया गया था
00:49Bureau Report ETV भारत
Comments

Recommended