हरियाणा के करनाल में 20वें जन्मदिन पर क्रिश की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रदीप, प्रिंस और गौरव को गिरफ्तार किया है। 2 अक्टूबर की रात शिव कॉलोनी के पास विवाद के दौरान क्रिश पर चाकू से हमला किए जाने का आरोप है। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस को एक दिन का रिमांड मिला है। अब पुलिस हत्या की वजह, वारदात में इस्तेमाल चाकू और इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
#Karnal #KarnalNews #KarnalCrime #KrishMurder #KrishMurderCase #KarnalMurder #HaryanaNews #HaryanaCrime #BirthdayMurder #20thBirthday #ShivColony #KarnalPolice #KnifeAttack #MurderCase #ThreeArrested #PoliceRemand #CrimeNews #HaryanaCrimeNews