Skip to playerSkip to main content
  • 5 minutes ago
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि महामार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही एक पिकअप वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।जानकारी के मुताबिक, पिकअप वैन में सवार श्रद्धालु माता दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे। पिकअप की रफ्तार धीमी होने और पीछे ट्रॉली लगे होने के कारण ट्रक ड्राइवर का अंदाजा चूक गया, जिससे यह टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है, जबकि सभी घायलों को इलाज के लिए वर्धा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Category

🗞
News
Transcript
00:18आज रात को करीब एक बज़े के आसपास एक समरुदिम हामार्क पे एकसिडेंट हुआ है जिसमें बोलरू पिकप वेहिकल है
00:29जिसको एक एकस्टेंशन में ट्रॉली थी पीछे उसको पीछे से एक ट्रक का कोलीजन हुआ है उसमें अभी तक के
00:37माहिती के आनुसार पाच लोगों का मुर्त्यु हुआ है
00:40जानकारी के मताबिक पिकप में श्रधालू देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थी पिकप की रफतार कम थी और
00:47उसके पीछे ट्रॉली लगी हुई थी
00:49इसी दौरां पीछे से आये तेज रफतार ट्रक ने ट्रॉली को जोरदार टक कर मार दी
00:54टक कर इतनी भीशड थी कि ट्रॉली पूरी तरहा शतिग्रस्थ हो गए
00:59हाथसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचे और राहत बचाओ का काम शुरू किया गया
01:04पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है
01:07सभी घायलों को इलाज के लिए वर्धा के अस्पताल में भरती कराया गया
01:11प्राथमिक जानकारी के मुताबिक पिकप की रफतार और पीछे लगी ट्रॉली के कारण
01:16ट्रक ड्राइवर का अंदाजा चूक गया जिससे ही हाथसा हुआ
01:20ब्योरो रिपोर्ट एटीवी भारत

Recommended