जैसलमेर. तीन दिन की प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहे। ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए 27 सितंबर को बैंक शाखाओं में नियमित कामकाज किया गया। रविवार को बैंक खुलने से ग्राहकों को हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य निपटाने का अवसर मिला। 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार के बाद 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल है। लगातार कई दिन बैंक शाखाओं का काम प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए रविवार को शाखाएं खोलने का निर्णय लिया गया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना शामिल है। सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से हड़ताल टालने की अपील कीजैसलमेर। प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल से पहले ग्राहकों को राहत देने के लिए रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहे।