IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। मंगलवार को भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने IIT बॉम्बे के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान साहिल के लिए न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी हुई और देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ भी नारे लगाए गए। प्रदर्शन को देखते हुए IIT बॉम्बे के बाहर भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग की गई थी। प्रदर्शन उग्र होने पर पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि IIT बॉम्बे साहिल की मौत पर सार्वजनिक माफी मांगे और मामले की जांच स्वतंत्र समिति से कराई जाए। साहिल वाकोडे IIT बॉम्बे के एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में BTech सेकेंड ईयर के छात्र थे। 18 सितंबर को वह हॉस्टल के कमरे में मृत पाए गए थे। परिवार की ओर से जाति आधारित उत्पीड़न के आरोप लगाए गए, जिसके बाद SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई।
Comments