Skip to playerSkip to main content
  • 12 minutes ago
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी के पिता पर हमला कर घायल करने के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज की नियमित जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. एडिशनल सेशंस जज सौरभ प्रताप सिंह ने कल यानि 15 सितंबर को फैसला सुनाने का आदेश दिया. सुनवाई के दौरान स्वतंत्र भारद्वाज की ओर से पेश वकील उमेश शर्मा ने कहा कि उन्हें राजनीतिक वजहों से फंसाया गया है. शर्मा ने कहा कि स्वतंत्र भारद्वाज को एससी-एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में उसके खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत एफआईआर दर्ज किया गया. बता दें कि 7 सितंबर को कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था. कोर्ट ने भारद्वाज को 6 सितंबर को 7 सितंबर तक की न्यायिक हिरासत में भेजा था. उसके पहले वो एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था. स्वतंत्र भारद्वाज को यूपी के बुलंदशहर से 4 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था. स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी तब हुई थी, जब उसने एक पॉडकास्ट में इस बात को स्वीकार किया था कि उसने एक प्रदर्शनकारी छात्रा के पिता के सिर पर हमला किया.

Category

🗞
News
Transcript
00:04दिल्ली की पटियल हाउस कोट ने CJP प्रदर्शन के दोरान एक प्रदर्शनकारी के पिता पर हमले के आरोप में सुतंत्र
00:10भारेद्वाज की जमनत याचका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
00:30गिरफतार किया गया। बाद में उसके खिलाफ पॉस को कानून के तहट FIR दर्च किया गया। 7 सतंबर को कोट
00:37ने सुतंत्र को 14 दिनों की न्यायक हिरासत में भेजा था।
01:00तो आज 11 दिन हो गए जेल में और एक ऐसा फरजी मुकदमा बना के इसको बंद किया गया है।
01:07जिसकी सारी चीजे, सारी बहस हमने एक एक चीज दिखा दी जट साब को और जट साब ने अब कल
01:14के लिए ओर्डर के लिए रखा है देखते हैं।
01:16स्वतंतर भारदवाज को यूपी के बुलंद शहर से 4 सितंबर को पकड़ा गया था।
01:20उसने एक पॉडकास्ट में प्रदर्शनकारी चात्र के पिता के सिर पर हमले की बात स्विकार की थी।
01:26जिसके बाद सीजेपी और कुछ राजनेतिक दलों के कारेकरताओं ने संसद मार्क थाने पर प्रदर्शन किया।
01:33प्रदर्शनकारीयों का कहना था कि जब स्वतंतर भारतवाज ने खुद ही पॉडकास्ट पर आरोप कबूल किया है तो उसके खिलाफ
01:41FIR दर्ज होनी चाहिए थी।
01:43जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दोरान सीजेपी ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग साधी वर्दी में लाठी और डंडे
01:50ले कराये थे और प्रदर्शनकारीयों पर हम लोग को अंजाम दिया था।
01:54इस प्रदर्शन के दोरान की स्वतंत्र भारतवाज की तस्वीरे भी शोशल मीडिया पर वाइरल हुई थी.
Comments

Recommended