जयपुर, राजस्थान: जयपुर निकाय चुनाव की मतगणना प्रक्रिया आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। श्री भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर में मतगणना केंद्र बनाया गया है, जहां वोटों की गिनती का काम जारी है। चुनावी नतीजों को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजरें अब काउंटिंग पर टिकी हुई हैं। प्रशासन की ओर से मतगणना को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं और प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं।
Comments