Skip to playerSkip to main content
  • 4 minutes ago
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि 80 प्रतिशत भारतीय मांसाहारी हैं और भारतीय मांसाहार स्वादिष्ट होता है. राहुल ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के एक दिन बाद यह बात कही. शिखर सम्मेलन के दौरान शनिवार को आयोजित राजकीय रात्रिभोज में केवल शाकाहारी खाना परोसा गया था. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारत मंडपम में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया था. गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, “80 प्रतिशत भारतीय मांसाहारी हैं. भारतीय मांसाहारी खाना स्वादिष्ट होता है. मेरी बहन के बनाए छोले भटूरे भी स्वादिष्ट होते हैं.” राहुल गांधी ने खाने की मेज पर रखे छोले भटूरे की एक तस्वीर भी पोस्ट की. कांग्रेस नेता की इस प्रतिक्रिया पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आश्चर्य व्यक्त किया. उन्होंने कहा, "मुझे यकीन नहीं हो रहा कि कांग्रेस पार्टी ब्रिक्स देशों के नेताओं को परोसे गए खाने के मेन्यू (मेनू) पर भी राजनीति कर रही है. हमारे मेहमानों ने भारतीय शाकाहारी भोजन का आनंद लिया, जो स्वाद और पोषण से भरपूर है और जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों की परंपराएं शामिल हैं."

Category

🗞
News
Transcript
00:28BRICS SAMMELAN
00:30राहुल गांधी की इस पोस्ट पर केंदरी मंत्री किरन रजीजु ने आश्यर जताते हुए कहा कि मुझे यकीन नहीं हो
00:37रहा है कि कॉंग्रेस पार्टी BRICS देशों के नेताओं को परोसे गए खाने के मेनु पर भी राजनीती कर रही
00:43है।
01:00लबावदार, गुच्छी मार्मिक, ठककाली बेले सारू, ओल्ड दिल्ली फ्रूट क्रीम विद जलेबी और शहतूत फिरनी परोसी गई।
01:09बेरो रिपोर्ट, ETV भारत
Comments

Recommended