Skip to playerSkip to main content
  • 19 hours ago
मुंबई में ऑटो-रिक्शा चालकों ने महाराष्ट्र सरकार के 'मराठी बोलने वाले नियम' के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राज्य सरकार के इस नए नियम के विरोध में गैर-मराठी भाषी ड्राइवरों ने 3 दिन की हड़ताल बुलाई है. दरअसल, 20 अगस्त से परिवहन विभाग ने एक अभियान शुरू किया है, जिसके तहत मराठी नहीं बोलने वाले ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों को 3 महीने में भाषा सीखने का नोटिस दिया जा रहा है. तय समय में मराठी न सीखने पर उनका लाइसेंस और बैज सस्पेंड कर दिया जाएगा.यूपी और बिहार से आए उम्रदराज ड्राइवरों का कहना है कि 55-60 साल की उम्र में नई भाषा सीखना उनके लिए बेहद मुश्किल है. अब तक लगभग 13 हजार ड्राइवरों की जांच हुई है और 2,500 चालकों को नोटिस थमाया जा चुका है.

Category

🗞
News
Transcript
00:22ुम्रदरास ड्राइवरों का कहना है कि हमने बिल्कुल पढ़ाई नहीं की है
00:27हमारे सामने परिवार को पालने की चुनोती है
00:3055 साल की उम्र में हम परिवार पाले या नई भाशा सीखे
00:34ये बहुत मुश्किल है
00:3519 अगस्त को ट्रांसपोर्ट मंतरी प्रताप सरनाईक ने कहा था
00:40कि ड्राइवरों को पहले नोटिस देकर तीन महीने में मराठी सीखने का मौका दिया जाएगा
00:45इसके बाद भी मराठी नहीं सीखने पर लाइसेंस और बैज सस्पेंट किया जाएगा
00:51राजे में 20 अगस्त से सरकार ने उन आटो और टैक्सी ड्राइवरों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया
00:57जिन्हें मराठी नहीं आती है
01:01ड्राइवरों ने कहा कि कई प्रदर्शनकारी मराठी सीखने और तूटी फूटी मराठी बोलने की कोशिश कर रहे है
01:08उनका दावा है कि अधिकारीयों की ओर से उन्हें नियम पूरा करने का समय देने की बजाए जुर्माना लगाया जा
01:15रहा है
01:15दरसल अभियान के तहट मराठी नहीं बोल पाने वाले ड्राइवरों को नोटिस दिये जा रहे है
01:21ये अभियान 30 सितंबर तक चलेगा और अब तक करीब 2500 नोटिस जारी किये जा चुके है
01:27महराश्ट्र में बड़ी संख्या में आटो और टैक्सी ड्राइवर यूपी बिहार और दूसरे राज्यों से आते हैं
01:34इनमें कई ड्राइवरों को मराठी नहीं आती या वो बहुत कम मराठी बोल पाते हैं
01:40ऐसे ड्राइवरों को लाइसेंस और परमिट रद होने का डर है
01:45सरकार के मुताबिक महराश्ट्र में करीब 9,16,000 आटो रिक्षा और 6,657 टैक्सियां है
01:53इनमें बड़ी संख्या मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में चलती है
01:56सरकार करीब 6,00,000 आटो टैक्सी ड्राइवरों को मराठी सीखने की पहल से जोड़ना चाहती है
02:04सरनाईक ने बताया कि कुछ महीने पहले शुरू किये गए इस अभियान में अब तक 1,65,601 ड्राइवर शामिल
02:12किये जा चुके है
02:14ब्यूरो रिपोर्ट, ETV भारत
Comments

Recommended