Skip to playerSkip to main content
  • 20 minutes ago
ईरानी जलक्षेत्र में भारतीय LPG टैंकर पर हमला हुआ है. टैंकर पर अफ्रीकी देश मोजाम्बिक का झंडा लगा हुआ था. ईरान स्थित भारतीय दूतावास के मुताबिक, टैंकर दिशा पर सवार सभी 28 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. दूतावास ने कहा कि वह चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों से लगातार संपर्क में है. वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा कि भारत इस बात पर जोर देता है कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग सुरक्षित और बिना बाधा के रहने चाहिए, जो पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक हों. किसी भी हालत में नाविकों, असैन्य शिपिंग या इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों को मंजूरी नहीं दी जा सकती. वहीं, भारत के समुद्री प्रशासन महानिदेशालय ने जहाज मालिकों, जहाज प्रबंधकों और रिक्रूटमेंट एंड प्लेसमेंट सर्विस लाइसेंस कंपनियों को सलाह दी थी कि अगले आदेश तक होर्मुज स्ट्रेट से यात्रा करने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों को तैनात न करें.  निदेशालय ने कहा कि फारस की खाड़ी के इलाके में भारतीय नाविकों पर हमले की घटनाओं और क्रू मेंबर्स की मौत को देखते हुए नाविकों के हितों की रक्षा जरूरी है.

Category

🗞
News
Transcript
00:03ुरानी जल शेत्र में भारतिय LPG टैंकर पर हमला हुआ है।
00:30अंतराश्रिय जलमार्ग सुरक्षित और बिना बाधा के रहने चाहिए जो पूरी तरह से अंतराश्रिय कानून के मताबिक हो।
00:37किसी भी हालात में नावी को असैन्य शिपिंग या इंफ्रस्ट्रक्चर पर हमलों को मन्जूरी नहीं दी जा सकती।
00:45वहीं भारत के समुद्री प्रसाशन महा निदेशाले ने जहाज मालिकों, जहाज प्रबंधकों और क्यूटमेंट एंड प्लेस्मेंट सर्विस लाइसेंस कमपनियों को
00:56सलहा दी थी
00:56कि अगले आदेश तक होर्मू स्ट्रेट से यात्र करने वाले जहाजों पर भारतिय नाविकों को तैनात न करें।
Comments

Recommended