Skip to playerSkip to main content
  • 21 minutes ago
गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं भव्य रथ यात्रा आज आस्था, श्रद्धा और परंपरा के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शुरू हुई। सुबह से ही जमालपुर स्थित 400 वर्ष पुराने श्री जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इस बार भी रथ यात्रा को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा गुजरात के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक मानी जाती है। अहमदाबाद के ऐतिहासिक जमालपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से निकलने वाली यह यात्रा करीब चार सौ वर्षों से आस्था और सामाजिक समरसता का संदेश देती आ रही है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended