Skip to playerSkip to main content
  • 24 minutes ago
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के सैदापोरा इलाके में सुरक्षा बलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को मार गिराया. मारे गए आतंकी की पहचान कुलगाम निवासी जाकिर अहमद गनी के रूप में हुई है, जो सितंबर 2023 से लापता था और बाद में उसके लश्कर-ए-तैयबा में शामिल होने की जानकारी सामने आई थी. खुफिया सूचना के आधार पर शुरू हुआ यह संयुक्त ऑपरेशन पांच दिन तक चला. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकी को ढेर कर दिया और घटनास्थल से हथियार तथा गोला-बारूद भी बरामद किए गए. इस अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG), भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई की. फिलहाल पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है.

Category

🗞
News
Transcript
00:03जमू कश्मीर के सोपिया में सुरक्षा बलो को बड़ी काम्याभी मिली है।
00:55इलाके में सर्च ऑप्रेशन शुरू किया था।
01:00हाऻाध में सर्च ऑप्रेशन शुरू काम्याभी मिली है।
01:01चुर्च कंप्रा था
Comments

Recommended