नई दिल्ली : शनिवार को फीफा विश्व कप 2026 में एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिला जहां डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने केप वर्डे को एक रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर राउंड ऑफ 16 में प्रवेश कर लिया। इस मैच में गोल, ड्रामा और सस्पेंस सब कुछ देखने को मिला। अब राउंड ऑफ 16 में अर्जेंटीना का मुकाबला इजिप्ट से होगा।