Skip to playerSkip to main content
  • 1 minute ago
रूस ने गुरुवार रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइलों और ड्रोन से भीषण हमला किया जिसमें कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 90 से अधिक अन्य घायल हो गए. हमलों के दौरान कई घंटों तक राजधानी में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई देती रहीं. रूस ने इस हमले को यूक्रेन की ओर से मॉस्को के तेल प्रतिष्ठानों पर किए गए हमलों का प्रतिशोध बताया है. यूक्रेन के इन हमलों से रूस में ईंधन आपूर्ति प्रभावित हुई है और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव बढ़ा है. बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ ड्रोन से किए गए इस हमले में राजधानी के कई हिस्सों में आवासीय इमारतों और नागरिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अन्य अधिकारियों की ओर से हमले को लेकर पहली बार सतर्क किए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने सबवे स्टेशनों में शरण ली.रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ये हमला यूक्रेन की ओर से रूस के नागरिक बुनियादी ढांचे पर किए गए हमलों के जवाब में किया गया.हाल के सप्ताहों में रूस ने कीव पर अपने हमले और तेज कर दिए हैं, वहीं यूक्रेन भी रूस के सैन्य ठिकानों और ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर लगातार ड्रोन हमले कर रहा है, जिससे रूस के भीतर ईंधन की कमी पैदा हुई है और उसकी आपूर्ति शृंखला प्रभावित हुई है.यूक्रेन की वायु सेना के अनुसार रूस ने इस हमले में 74 मिसाइलें दागीं, जिनमें 24 बैलिस्टिक मिसाइलें थीं. इसके अलावा विभिन्न प्रकार के 496 ड्रोन भी छोड़े गए.

Category

🗞
News
Transcript
00:01. . . . .
00:30सब्वे स्ठेशनों में अबार्स захватa hiya
00:30बार, अद्मिर पुतीन पर दवा बढ़ा है। unto
00:35राजधानी के कैई हिस्सों में आवासय इमारफों, और नागरिक बुन्यादी धांचों को भारी नुक्सान पहुंचा है।
00:41Ukraine के राष्टपती वलोदी मीर जैनल्सकी और अन्य अधिकारियों के ओर से हमले को लेकर पहली बार सतर किये जाने
00:47के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने सब्वे स्टेशनों में शरण ली
00:51रूस के रक्षा मंत्राले ने एक बयान में कहा है कि यह हमला यूक्रेंट की ओर से रूस के नागरिक
00:56बुन्यादी धाची पर किये गए हमलो के जवाब में किया गया है
00:58. . . . . . . .
Comments

Recommended