Skip to playerSkip to main content
  • 2 days ago
 भारतीय सेना ने सोमवार को मीडिया के एक हिस्से में आई उन खबरों का खंडन किया, जिनमें चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) द्वारा अरुणाचल प्रदेश में अतिक्रमण और कैंप लगाने का आरोप लगाया गया था. सेना ने इन खबरों को गलत और बिना आधार का बताया. आज सेवानिवृत होने वाले आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि चीन बॉर्डर पर हालात स्थिर हैं. हालांकि यह अभी भी सेंसिटिव है, जिस पर लगातार नजर रखने की जरूरत है. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों सेनाएं गलतफहमियों को रोकने और बॉर्डर से जुड़े रेगुलर मामलों को सुलझाने के लिए हर साल 1100 से ज़्यादा ग्राउंड-लेवल बातचीत करती हैं. कुछ दिन पहले अरुणाचल प्रदेश के ताक्सिंग इलाके में चीन के अतिक्रमण को लेकर बड़ा दावा सामने आया था. स्थानीय संगठन नाह वेलफेयर सोसाइटी ने आरोप लगाया था कि चीनी सेना ने भारतीय क्षेत्र के भीतर सड़कें, पुल और सैन्य ढांचे विकसित किए हैं. संगठन का कहना था कि इससे स्थानीय समुदायों की पारंपरिक चरागाह भूमि, शिकार क्षेत्र और पुश्तैनी इलाकों पर असर पड़ा है. दावों के समर्थन में कुछ तस्वीरें भी जिला प्रशासन को सौंपी गई थी और पूरे मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की गई थी.

Category

🗞
News
Transcript
00:02चीनी सेना द्वारा अरुणाचल प्रदेश में अतिकरमण की खबरों का सोमवार को भरतिय सेना ने खंडन किया है।
00:47चीनी सेना ने भारतिय शेत्र के भीतर, सड़के, पुल और सैन्य धाचे विकसित किये हैं।
00:54संगठन का कहना था कि इसे स्थानिय समुदायों की पारंपरिक चारागाह भूमी, शिकार, शेत्र और पुष्टैनी इलाकों पर असर पड़ा
01:03है।
01:04दावों के समर्थन में कुछ तस्वीरे भी जिला प्रशासन को सौपी गई थी और पूरे मामले की स्वतंत्र जाच की
01:10मांग की गई थी।
01:13झाल झाल झाल
Comments

Recommended