महराजगंज के फरेंदा में 10वीं मुहर्रम (यौम-ए-आशूरा) के मौके पर हैदरी अखाड़ा का पारंपरिक और भव्य जुलूस पूरे अदब, अकीदत और अनुशासन के साथ निकाला गया।
रतनपुर ईदगाह मोहल्ला से शुरू होकर डणवार, छितही होते हुए हड़ाहवा कर्बला तक पहुंचे इस जुलूस में बड़ी संख्या में अज़ादार शामिल हुए।
नौजवानों ने पारंपरिक अखाड़ा कला का शानदार प्रदर्शन किया, जबकि जगह-जगह सबील लगाकर शर्बत और पानी वितरित किया गया। पुलिस और प्रशासन की निगरानी में जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। . || Maharajganj News || Aapan Maharajganj || Muharram || Farenda News . #Muharram #YaumEAshura #Farenda #Maharajganj #HyderiAkhada #ImamHussain
Comments