Skip to playerSkip to main content
  • 1 day ago
देशभर में मानसून का असर अलग-अलग रूप में देखने को मिल रहा है. राजस्थान के जयपुर में तेज बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया, जबकि कोलकाता में एक घंटे की बारिश ने सड़कें और अस्पताल परिसर तक पानी से भर दिए. मध्य प्रदेश में बारिश के बीच सुरक्षा कारणों से इंदौर के 15 पर्यटन स्थलों को 22 अगस्त तक बंद कर दिया गया है. दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में मानसून अब भी सामान्य से देर से पहुंच रहा है और कई जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है. बिहार में भी गर्म हवाओं का असर जारी है. मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गोवा, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश, जबकि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में लू का अलर्ट जारी किया है.

Category

🗞
News
Transcript
00:13
00:58
01:03इधर यूपी में मौनसून आठ दिन लेट है
01:06ये आमतोर पर 20 जून तक आ जाता है
01:08लेकिन इस बार 15 दिनों से बिहार बॉडर पर रुका हुआ है
01:12राज के आठ जिलो में गुरुवार को हीट वेव के हालात रहे
01:15बिहार के 13 जिलो में तेज धूप के साथ गर्म हवा चली
01:24मौसम में भाग की मारे तो असम में घाले, पशिमंगाल और सिक्किम के कुछ हिसों में आने वाले दिनों में
01:30भारी बारिश होगी
01:31गोवा, दिलंगाना और करनाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ओरेंज अलर्ट है
01:37आंध्रप्रदेश, जारखन, उडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी है
01:42वहीं मध्रप्रदेश, उतरप्रदेश और महराष्ट्रु में लगातार चौथे दिन हीट वेव का अलर्ट है
01:47प्योरो रपोर्ट, ETV भारत
Comments

Recommended