महराजगंज नगर पालिका परिषद से चिऊरहा को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। बिस्मिल नगर और शास्त्री नगर के बीच यह मार्ग जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील है।
बरसात में जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई है।
वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ने जल्द जांच कर निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है। . || Maharajganj News || Maharajganj || Aapan Maharajganj || Road issue Maharajganj . #Maharajganj #RoadCondition #BadRoad #RoadSafety #maharajganjnews
Comments