Skip to playerSkip to main content
  • 2 hours ago
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में एक बेहद दर्दनाक और बड़ा हादसा हुआ है. प्लांट के भीतर काम के दौरान भारी मात्रा में खौलता लिक्विड लोहा मजदूरों पर गिर गया.. हादसे में अब तक 8 मजदूरों की मौत की खबर है.. जबकि कई दूसरे मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं.शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये हादसा स्टील प्लांट के SMS-2 और STC-3 हीट FG विभाग में उस समय हुआ, जब क्रेन के जरिए खौलते हुए लिक्विड स्टील को ऊपर उठाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि करीब 1500 डिग्री सेल्सियस के उच्च तापमान पर उबल रहे मेटल लिक्विड का लैडल अचानक अनियंत्रित होकर हिल गया और खौलता हुआ गर्म स्टील वहां काम कर रहे मजदूरों पर जा गिरा. स्टील लिक्विड गिरते ही मजदूर डर कर भाग गए. स्टील प्लांट की फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू ने विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए हादसे पर दुख जताया. उन्होंने अधिकारियों से हादसे के बारे में बात की. उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया है.  

Category

🗞
News
Transcript
00:03आंद्प्रदेश के विशाखा पत्नम स्टील प्लांट में एक पेहद दर्दनाक और बड़ा हाथसा हुआ है।
00:30इसी थ्री हीट एफजी विभाग में उस समय हुआ जब क्रेन के जरिये खौलते हुए लिक्विट स्टील को उपर उठाया
00:37जा रहा था।
00:38बताया जा रहा है कि करीब 1500 डिग्री सिल्सियस के उच्च तापमान पर उबल रहे मेटल लिक्विड का लैंडल अचानक
00:47अनियंतरित होकर हिल गया और खौलता हुआ गर्म स्टील वहां काम कर रहे मजदूरों पर जागिरा।
00:54स्टील लिक्विड गिरते ही मजदूर डर कर भाग गए। स्टील प्लांट की फायर ब्रिगिड आग पर काबू पाने की कोशिश
01:01कर रही है।
01:02आंधप्रदेश के सीम चंद्रबाबू नाइडू ने विशाखा पट्नम स्टील प्लांट में हुए हाथ से पर दुख जताया है।
01:08साथ ही उन्होंने अधिकारियों से इस बारे में बात की। उन्होंने घायलों को बहतर इलाज मोहिया कराने का आदेश दिया
01:16है।
01:17Bureau Report, EDV Bharat
Comments

Recommended