Skip to playerSkip to main content
  • 4 months ago
राजस्थान में इबोला वायरस के संदिग्ध मामले ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. युगांडा से आई एक विदेशी महिला में इबोला जैसे लक्षण पाए जाने के बाद उसे जयपुर के आरयूएचएस अस्पताल में विशेष आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है. फिलहाल संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है और महिला के सैंपल जांच के लिए पुणे की विशेष प्रयोगशाला भेजे गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. एहतियात के तौर पर महिला के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. साथ ही जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विशेष निगरानी और स्क्रीनिंग बढ़ा दी गई है. इबोला जैसी गंभीर संक्रामक बीमारी से निपटने के लिए आरयूएचएस को डेडिकेटेड अस्पताल बनाया गया है.

Category

🗞
News
Transcript
00:04राजिस्थान के जैपूर में विदेशी महिला के अस्पताल पहुचते ही स्वास्त विभाग में हलचलमच गई।
00:44राजियों के अस्पताल पहुचते ही स्वास्त विभाग में हैं।
01:28ुपुछ लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है।
01:58सबसे बड़ा प्रकोप बन चुका है।
02:05इंसानों में इबोला की पहचान पहली बार 1976 में हुई थी।
02:10तब से दुनिया भर में इसके 40 से अधिक प्रकोप दर्च किये जा चुके है।
02:14अफरीका में हुए ताजा प्रकोप से लोगों में दह्शत है।
02:18कांगों में भीड ने अस्पताल के अस्थाई तंभूओं में आग लगा दे।
02:23जिसके बाद कुछ मरीज आईसोलेशन वाड से भाग गए।
02:27ब्योरो रिपोर्ट एटीवी भारत
Comments

Recommended