पटना में चर्चित शिक्षक खान सर की कोचिंग पर हुई फायरिंग के बाद माहौल पूरी तरह गरमा गया है। घटना के विरोध में अब छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। कहीं प्रदर्शन हो रहा है, तो कहीं छात्रों में अपने भविष्य को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। पटना की सड़कों पर छात्रों का गुस्सा फूट चुका है... हाथों में तख्तियां, जुबां पर नारे और दिल में अपने भविष्य की चिंता। खान सर की कोचिंग पर हुई फायरिंग की घटना ने छात्रों को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, तो वहीं छात्रों का आक्रोश भी खुलकर सामने आ रहा है। फायरिंग की घटना के बाद कई छात्रों में डर और असमंजस का माहौल है।