सकट ञ्च पत्रिका. कस्बे की छोटी बाड़ी में शुक्रवार को कुएं पर मोटर का पाइप ठीक करने गए 95 वर्षीय बुजुर्ग की पैर फिसलने से कुएं में गिरकर मौत हो गई। गोपीराम सैनी (95 वर्ष) अपने घर पर स्थित कुएं पर मोटर का पाइप लगाने गए थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने के कारण वे गहरे कुएं में जा गिरे।
सूचना मिलते ही टहला थानाधिकारी मुकेश मीणा मौके पर पहुंचे। क्यूआरटी के जवान भी बुलाए गए। राजगढ़ नगर पालिका कर्मी जुगनू तंबोली भी पहुंचे। करीब 3 घंटे बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया।