कभी बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और डेब्यू को लेकर सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस Pooja Dadwal आज बेहद मुश्किल हालात में जिंदगी गुजार रही हैं. सलमान खान स्टारर फिल्म Veergati से अपने करियर की शुरुआत करने वाली पूजा डडवाल कभी चर्चा में थीं, लेकिन वक्त के साथ उनका करियर ढलान पर चला गया. जानकारी के मुताबिक, फिल्मों में काम न मिलने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती चली गई और एक समय ऐसा भी आया जब वह गंभीर बीमारी टीबी से जूझने लगीं. इस मुश्किल दौर में परिवार और साथियों का सपोर्ट भी कम होता गया, जिससे उनकी हालत और खराब हो गई. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद फैंस काफी चिंतित हो गए. लोगों ने उनकी हालत देखकर दुख जताया और मदद की मांग भी की. बताया जाता है कि Salman Khan के एनजीओ ने उनके इलाज में मदद की थी, जिससे उनकी जान बच पाई. हालांकि आज भी वह साधारण जीवन जी रही हैं और टिफिन सर्विस के जरिए गुजारा कर रही हैं|
#PoojaDadwal #PoojaDadwalmissing #PoojaDadwalbiography #FilmiBeat
Also Read
Who Is Pooja Dadwal? All About Salman Khan’s Veergati Co-Star Who Now Lives In Chawl & Runs A Tiffin Service :: https://www.filmibeat.com/bollywood/news/2023/who-is-pooja-dadwal-all-about-salman-khan-co-star-who-now-lives-in-chawl-runs-tiffin-service-370863.html?ref=DMDesc
~HT.178~ED.484~PR.480~
Comments