Skip to playerSkip to main content
  • 4 hours ago
Hanuman Ji के नाम की क्या है कहानी? जानें पौराणिक कथा

Category

🗞
News
Transcript
00:00हनुमान जी को बजरंग बली, पवन पुत्र, अंजनी सुत और रामभक्त जैसे कई नामों से जाना जाता है
00:06लेकिन हनुमान नाम कैसे पड़ा, इसकी कथा बेहद रोचक है
00:10पौरानिक कथाओं के अनुसार, बचपन में हनुमान जी का नाम मारुती था
00:14एक दिन वे नींद से जागे और उन्हें बहुत तेज भूख लगी
00:18तभी उनकी नजर आकाश में चमकते लाल रंग के गोलाकार पर पड़ी
00:22जिसे उन्होंने पका हुआ फल समझ लिया
00:24असल में वो सूर्यदेव थे
00:26लेकिन बालक मारुती उसे फल समझ कर उसे खाने के लिए आकाश की और उचल पड़े
00:31मारुती ने सूर्य को अपने मुख में ले लिया
00:34इंद्र ने कई बार समझाने की कोशिश की
00:36लेकिन जब बालक मारुती ने सूर्य को नहीं छोड़ा तो इंद्र ने अपने वज्र से उन पर प्रहार कर दिया
00:42वज्र के आघात से सूर्य मुक्त हो गए लेकिन मारुती बेहोश होकर धर्ती पर गिर पड़े
00:48इस चोट से उनकी ठोड़ी यानी हनू टेड़ी हो गई
00:52कहा जाता है कि हनू के विकृत होने के कारण ही उनका नाम हनुमान पड़ा
00:56इसके बाद वे और भी अधिक शक्तिशाली बन गए और हमेशा अपने भक्तों की रक्षा के लिए ततपर रहने लगे
Comments

Recommended