चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने बीबीएमबी में नियुक्तियों को लेकर बदलाव की नोटिफिकेशन जारी की है जिसको लेकर हरियाणा और पंजाब की सियासत गर्मा गई है. पंजाब इसको उनके हितों के खिलाफ उठाया गया कदम बता रहा है तो वहीं हरियाणा में भी विपक्ष इस पर अपना विरोध जता रहा है. नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीबीएमबी को लेकर केंद्र के नए नोटिफिकेशन को हरियाणा के हितों पर कुठाराघात बताया है. वहीं इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने साजिश के तहत बीबीएमबी के संशोधित नियम को लागू किया है.
Comments