Skip to playerSkip to main content
  • 4 hours ago
Pizza History: पेट भरने की मजबूरी से बना था 'पिज्जा', जानें 236 साल पुराना इतिहास

Category

🗞
News
Transcript
00:00क्या आप जानते हैं पेट भरने की मजबूरी से बना पीज़ा आखिर कैसे रानी के नाम से मिली पहचान?
00:061790 के दशक में जब इटली के नेपल्स में इंडस्ट्रीज तेजी से बढ़ रही थी तब वहां के दिहाडी मजदूरों
00:13को एक ऐसे भोजन की जरूरत थी जो सस्ता हो और जिसे काम के बीच चलते फिरते खाया जा सके
00:19ऐसे में सडकों पर बिकने वाली एक सस्ती चपटी रोटी उनका सहारा बनी थी जिससे वे पेट भरते थे
00:26फ्लैट ब्रेड पर लहसुन, टमाटर, छोटी मचलिया, नमक और चर्बी डाल कर बेचे जाते थे जिसे मजदूर खाते थे और
00:34उनका पेट देर तक भरा रहता था
00:36उसे ही आज हम पिज़ा के नाम से जानते हैं
00:39एक बार रानी मारगरिटा नेपल्स की यात्रा कर रही थी और ऐसे में वे कुछ लोकल डिश खाना चाहती थी
00:45उनके लिए फेमस पिज़ा मेकर रफेल एसपोसिटो को बुलाया गया और उन्होंने रानी के लिए तीन पिज़ा बनाए
00:52रानी को जो पिज़ा सबसे ज्यादा पसंद आया उसमें इटली के जंडे के रंगों को दिखाया गया था
00:58इसमें लाल रंग के लिए टमाटर, सफेद के लिए मोजेरेला चीज और हरे रंग के लिए बेसिल के पत्तों का
01:05इस्तेमाल किया गया था
01:07इसी वजह से रानी के सम्मान में इस पिज़ा का नाम पिज़ा मारगरीटा रखा गया
Comments

Recommended