Skip to playerSkip to main content
  • 5 hours ago
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी- नासा यानी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन एक ऐतिहासिक पल की तैयारी कर रहा है। ये है करीब 54 साल बाद इंसान को चंद्रमा पर भेजने का पहला मिशन. आर्टेमिस-2 मिशन की लॉन्चिंग फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से भारतीय समय के मुताबिक दो अप्रैल की सुबह होनी है। हालांकि अगर तय वक्त पर लॉन्चिंग नहीं हो पाती है तो नासा के पास अप्रैल में ही कुछ अन्य बैकअप तारीखें मौजूद हैं. 32-मंजिला स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट पर सवार होकर, चार अंतरिक्ष यात्री ओरियन कैप्सूल में 10-दिनों की यात्रा पर जाएंगे. इस मिशन का मकसद ओरियन अंतरिक्ष यान के सिस्टमों का परीक्षण करना और भविष्य में चंद्रमा पर उतरने और वहां लंबे समय तक इंसानी मौजूदगी के लिए रास्ता साफ करना. 1968 से 1972 तक के अपोलो मिशनों के विपरीत, आर्टेमिस-2 का उड़ान दल चंद्रमा पर नहीं उतरेगा। इसके बजाय, वे चंद्रमा के चारों ओर उड़ान भरेंगे और पृथ्वी पर लौट आएंगे. अंतरिक्ष यात्रियों का यह दल इतिहास रचेगा. ये पहला मौका होगा जब कोई महिला, कोई अश्वेत व्यक्ति और कोई कनाडाई नागरिक पृथ्वी की निचली कक्षा के पार यात्रा करेगा. आर्टेमिस-2 मिशन के लिए चुने गए चार अंतरिक्ष यात्री, 1972 में भेजे गए अपोलो 17 के बाद चंद्रमा के करीब जाने वालेे पहले इंसान बनेंगे. तकनीकी दिक्कतों की वजह से हुई देरी के बाद, नासा का कहना है कि रॉकेट अब उड़ान भरने के लिए तैयार है.

Category

🗞
News
Transcript
00:04अमेरिका की अंतरिक्ष एजिंसी नासा यानी National Aeronautics and Space Administration एक अतिहासिक पल की तयारी कर रहा है ये
00:12है करीब 54 साल बाद इंसान को चंद्रमा पर भीजने का पहला मिशन
00:17Artemis दो मिशन की लाँचिंग फ्लोरिडा की क्यानेडी स्पेस सेंटर से भारतिय समय के मताविक दो अप्रेल की सुभा होनी
00:24है
00:24हालांकि अगर तैव वक्त पर लाँचिंग नहीं हो पाती है तो नासा के पास अप्रेल में ही कुछ अन्य बैक
00:29अप तारीखें मौजूद है
00:3132 मंजिला स्पेस लाँच सिस्टम रॉकिट पर सवार होकर चार अंतरिक्ष यात्री ओरियन कैपसूल में दस दिनों की यात्रा पर
00:38जाएंगे
00:39इस मिशन का मकसद ओरियन अंतरिक्ष यान के सिस्टमों का परिक्षन करना और भविशा में चंद्रमा पर उतरने और वहां
00:46लंबे समय तक इंसानी मौजूदगी के लिए रास्ता साफ करना है
00:501968 से 1972 तक के अपोलो मिशनों के विपरीत Artemis 2 का उडान दल चंद्रमा पर नहीं उतरेगा
00:58इसके बजाए वे चंद्रमा के चारों ओर उडान भरेंगे और प्रित्वी पर लोटाएंगे
01:03अंतरिक्ष यात्रियों का यह दल इतिहास रचेगा
01:06यह पहला मौका होगा जब कोई महला, कोई अश्वेत व्यक्ती और कोई कनादाई नाग्रिक प्रित्वी की निचली कक्षा के पार्यात्रा
01:14करेगा
01:14Artemis 2 मिशन के लिए चुड़े गए चार अंतरिक्ष यात्री 1972 में भेजे गए अपोलो 17 के बाद चंद्रमा के
01:22करीब जाने वाले पहले इंसान बनेंगे
01:24तक्नीकी दिक्कतों की वज़र से हुई देरी के बाद नासा का कहना है कि रॉकेट अबुडान भर्मे के लिए तैयार
01:31है
Comments

Recommended