देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के लक्ष्य की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयासों पर सोमवार को लोकसभा में अहम चर्चा होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही कई मौकों पर ये स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करना है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें संयुक्त रूप से रणनीति पर काम कर रही हैं, जिसमें सुरक्षा अभियानों के साथ-साथ पुनर्वास और मुख्यधारा में शामिल करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
Comments